Fit India: ग्लासगो में गूंजा ‘चीयर फॉर भारत’, डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश

Fit India: ग्लासगो में गूंजा ‘चीयर फॉर भारत’, डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश

नई दिल्ली/ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दौरान स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भारत का फिटनेस अभियान वैश्विक मंच पर गूंज उठा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ ‘चीयर फॉर भारत’ साइकिल रैली में हिस्सा लेकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश दुनिया तक पहुंचाया।

डॉ. मांडविया ने कहा कि साइकिल चलाना केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव हैं।

उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने भाग लिया और खिलाड़ियों के समर्थन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दोहराया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img