Horn Dispute Attack नोएडा में हार्न बजाने पर युवकों पर हमला, सिर में फ्रैक्चर

Horn Dispute Attack नोएडा में हार्न बजाने पर युवकों पर हमला, सिर में फ्रैक्चर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर मामूली हार्न बजाने को लेकर दबंगों ने कार सवार युवकों पर बेसबॉल बैट और हॉकी डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ित आयुष सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे वह अपने साथियों वेदांत, आयुष, श्वेता और निशा के साथ डिनर के लिए निकले थे। सोसाइटी गेट के पास एक कार बीच रास्ते में खड़ी थी। रास्ता खाली कराने के लिए हार्न बजाया गया, जिस पर कार सवार अनिश और शाहरुख ने आपत्ति जताई। आरोप है कि दोनों ने उनकी कार का पीछा कर बाहर रुकवा लिया।

कुछ ही देर में फिरोज भी मौके पर पहुंच गया। तीनों आरोपी बेसबॉल बैट और हॉकी डंडों से लैस थे। उन्होंने युवकों की क्रेटा कार पर हमला कर शीशे और बॉडी क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

हमले में वेदांत गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। साथियों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और उसे पहले ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के मणिपाल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img