बंपर डील! Apple ने MacBook Air M3 की लॉन्चिंग के साथ एम2 मॉडल को सस्ता किया, कीमत सुनकर होंगे हैरान

एप्पल ने M3 चिपसेट के साथ भारत में नए मैकबुक एयर लैपटॉप के दो मॉडल्स लॉन्च किए हैं. सबसे बड़ी बात तो यह है कि लॉन्चिंग के साथ ही एप्पल ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए अपने M2 मैकबुक की कीमतें कम कर दी हैं. मैकबुक एयर M2 को 1 लाख 19 हजार 900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन अब इसकी कीमत 15 हजार रुपये कम कर दी गई है.

भारत में नए एम3 मैकबुक एयर की कीमत 1 लाख 14 हजार 900 रुपये से शुरु होती है. इसमें आपको 13 इंच की स्क्रीन मिलेगी. इसके अलावा 15 इंच वाले मैकबुक एयर की कीमत 1 लाख 34 हजार 900 रुपये है. इसके साथ ही 16 GB RAM और 512GB वाले मैकबुक एयर (15 इंच) की कीमत 1 लाख 74 हजार 900 रुपये तय की गई है.

एप्पल के ये नए MacBook 6 मार्च को ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिन्हें आप एचडीएफसी कार्ड पर 8 हजार रुपये की छूट के साथ एप्पल स्टोर से खरीद सकते हैं.

15 हजार तक सस्ता हुआ MacBook Air M2

मैकबुक एयर एम 2 के लॉन्चिंग के वक्त की कीमत 1 लाख 19 हजार 900 रुपये थी, जिसके बाद कंपनी अब इसमें 15 हजार डिस्काउंट दे रही है. इस मैकबुक में लिक्विड रेटिना डिस्पले है, जो कि ट्रू टोन को सपोर्ट करता है. यह मैकबुक 1080p फेसटाइम एचडी कैमरे से लैस है. इसके साथ ही ये मॉडल मैगसेफ 3 चार्जिंग पोर्ट और दो थंडरबोल्ट/USB 4 पोर्ट को भी सपोर्ट करते हैं.

यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक यूज किया जा सकता है. साथ ही पैसिव कूलिंग सॉल्यूशन को भी यूज करता है. कंपनी ने जब इसे लॉन्च करते वक्त बताया था कि ये दुनिया का सबसे पतला 15 इंच का लैपटॉप है. इसमें आप सिल्वर, स्टारलाइट, स्पेस ग्रे और मिड नाईट कलर में खरीद सकते हैं. ये लैपटॉप M2 चिप के साथ आता है और इसमें आपको 24 GB तक की RAM और 2 TB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलता है.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img