सीएम भगवंत मान की पंजाब के उद्योग जगत ने की तारीफ, बोले- प्रदेश तरक्की की राह पर

पंजाब जिस तरह से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और उद्योग-धंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है उसकी पंजाब के लोग भी तारीफ कर रहे हैं। पंजाब सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए फुटवियर असोसिएशन के वरुण जैरथ ने कहा कि प्रदेश सरकार काफी अच्छा काम कर रही है, पंजाब तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। मान सरकार ने ओटीएस योजना की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाने की हमारी अपील को स्वीकार किया इसके लिए शुक्रिया। यह स्कीम 15 मार्च को खत्म हो रही है लेकिन इसे अब 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
वहीं कुकू एक्सपोर्ट्स के दिनेश पुरी ने मान सरकार की तारीफ करते हुए कहा आप दी सरकार आप दे द्वार एक बढ़िया पहल है। उन्होंने कहा कि हमे अपने घर के पास एक शिविर में आधे घंटे के भीतर अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मिल गया। हमने मुख्यमंत्री से चीन से कम कीमत पर आयात होने वाले कपड़े पर रोक लगाने का भी आग्रह किया है जिसपर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ मुद्दा उठाएंगे।

इसके अलावा बाबा चिकन के हरमीक सिंह ने प्रदेश सरकार की मेरा बिल, मेरा अधिकार ऐप की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस ऐप ने करदाताओं को उचित अवसर प्रदान किया है। फर्जी बिलों पर अंकुश लगाने के लिए ऐप एक बड़ा माध्यम बन गया है। जिससे कर न चुकाने वालों ने भी टैक्स भरना शुरू कर दिया है।

टिश्यू बनाने वाले तलविंदर कुमार ने कहा कि मान सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है, हम इसके लिए उनके शुक्रगुजार हैं। हमने दोराहा और खन्ना में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार कर लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img