Nitin Gadkari meeting: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षा और तकनीकी नवाचार पर हुई अहम मुलाकात

Nitin Gadkari meeting: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षा और तकनीकी नवाचार पर हुई अहम मुलाकात

नोएडा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जीएनआईओटी ग्रुप के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा, प्रौद्योगिकी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान स्वदेश कुमार सिंह ने देश में उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप, तकनीकी शिक्षा में नवाचार, कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की आवश्यकता और उद्योग–शिक्षा सहयोग को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगारोन्मुख और आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी शिक्षा को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए तकनीकी उन्नयन और अनुसंधान आधारित शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा संस्थान उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास पर ध्यान दें, तो युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं और देश की आर्थिक प्रगति को भी गति मिलेगी।

चर्चा के दौरान उच्च शिक्षा में शोध उन्मुखता, स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने, नई तकनीकों को पाठ्यक्रम से जोड़ने और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, आधुनिक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

यह मुलाकात शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों को नई दिशा मिल सकती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img