Zero Tolerance Traffic Drive: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जीरो टॉलरेंस मुहिम, आनंद विहार में बड़ी कार्रवाई

Zero Tolerance Traffic Drive: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जीरो टॉलरेंस मुहिम, आनंद विहार में बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में दिल्ली ट्रैफिक जोन-1 के अंतर्गत आने वाले आनंद विहार इलाके में विशेष कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व स्वयं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जॉइंट कमिश्नर मोनिका भारद्वाज ने किया। उनके साथ डीसीपी ट्रैफिक सतीश कुमार, एसीपी ट्रैफिक अमृतराज और ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेश कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र की निगरानी की।

आनंद विहार और कौशांबी इलाका दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन, बसें और यात्री आते-जाते हैं। यहां रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और मेट्रो स्टेशन एक साथ होने के कारण यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। इस वजह से आए दिन ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जॉइंट कमिश्नर मोनिका भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर की छह रेंजों में जीरो ट्रैफिक जोन की शुरुआत की गई है, जिसमें आनंद विहार मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास का इलाका प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाली बसें कई बार यात्रियों को सड़क पर ही उतार देती हैं, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसके अलावा इम्प्रॉपर पार्किंग भी आनंद विहार क्षेत्र की एक बड़ी समस्या है। लोग सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़े कर देते हैं और अंदर चले जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और लंबा जाम लग जाता है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यहां 14 विशेष टीमें तैनात की हैं और अतिरिक्त मैनपावर भी लगाया गया है।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब किसी भी प्रकार के ट्रैफिक उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गलत पार्किंग, अवैध बस स्टॉपेज, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से यात्रियों को उतारने जैसी गतिविधियों पर तत्काल चालान और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

जॉइंट कमिश्नर मोनिका भारद्वाज ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल आनंद विहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना, जाम की समस्या से निजात दिलाना और आम जनता को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस पहल से आने वाले समय में शहर की ट्रैफिक स्थिति में बड़े सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img