उत्तर प्रदेश : ‘भारतीय सनातनी इंफ्लुएंसर अवार्ड 2026’ में शामिल होंगे द ग्रेट खली, वृन्दावन में 100 मीडिया इंफ्लुएंसर होंगे सम्मानित

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत दर्शन और सनातन पथ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘जैन-जी’ के विशेष सहयोग से चयनित व्यक्तित्वों को मंच प्रदान किया जाएगा। समारोह के दौरान देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज प्रियाकान्तजु मंदिर परिसर में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में द ग्रेट खली के साथ स्वामी अभिरामाचार्य, एथलीट शिवम ठाकुर, यूपी कबड्डी लीग के ब्रांड एम्बेसडर खिलाड़ी राहुल चौधरी, अर्जुन अवार्डी भारतीय हॉकी कप्तान ममता खरब, हॉकी खिलाड़ी प्रीतम रानी, देशी रॉक स्टार पंडित श्रवण मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देवकीनंदन महाराज की प्रेरणा से पहली बार वृन्दावन में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है, जो सनातन संस्कृति और सामाजिक चेतना को समर्पित है।

कार्यक्रम के सहसंयोजक और दिव्य वरदान के निदेशक मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया ने आज की युवा पीढ़ी को देश, समाज, धर्म, शिक्षा और व्यापार के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवाओं के बीच रहकर उन्हें सकारात्मक दिशा और मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। ‘जैन-जी’ द्वारा ऐसी ही 100 युवा और प्रभावशाली शख्सियतों को वृन्दावन में सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में ‘नेकी की राह’ और ‘संकट मोचन’ जैसी सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों और सनातन मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img