उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Authority: नोएडा में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, तीन दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज

Noida Authority: नोएडा में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, तीन दर्जन से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज

नोएडा में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करने वालों के खिलाफ नोएडा विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों और गांवों में प्राधिकरण की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को लेकर विभिन्न थानों में करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

थाना सेक्टर-49 में नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता प्रदीप कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरौला गांव की जमीन, जो नोएडा विकास प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र है, वहां जय भगवान चौहान समेत अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया गया है। इसी मामले में प्राधिकरण की अवर अभियंता की ओर से मनीष गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, राजीव शर्मा, लोकेश शर्मा, आशीष शर्मा, भारत, अनुज, सनी गुप्ता और पुनीत सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि इन सभी ने बरौला गांव में प्राधिकरण की जमीन पर अवैध निर्माण किया।

इसके अलावा प्राधिकरण अधिकारी विनीत कुमार की ओर से जाकिर हुसैन, सलीम, मोहम्मद साबिर, इस्लाम, शौकीन खान, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद आबिद, सैनी सैफी, आजाद और कलामुद्दीन सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने सोरखा गांव में नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण कार्य किया है।

नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता निखिल कुमार ने सुशील कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ सोरखा गांव में अवैध निर्माण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, अवर अभियंता निखिल मित्तल ने भी हरीश गुप्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ सोरखा गांव में अवैध निर्माण का मामला दर्ज कराया है। इसी क्रम में प्राधिकरण अधिकारी विनोद कुमार ने सतीश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राधिकरण अधिकारी विनीत कुमार शर्मा ने बिरजू, रणबीर और मांगेराम के खिलाफ भी सोरखा गांव में अवैध निर्माण को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा शिवांग ढाका निवासी सेक्टर-47 के खिलाफ भी अवैध निर्माण का केस दर्ज किया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक नोएडा विकास प्राधिकरण की ओर से प्रवीण यादव के खिलाफ भी सोरखा गांव में अवैध निर्माण करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं, थाना सेक्टर-20 में नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता जय कुमार ने जगपाल पुत्र बलवंत सिंह, बृजमोहन पुत्र लोकेश, चंद्रपाल पुत्र घमंडी और सूरजभान सहित अन्य लोगों के खिलाफ निठारी गांव में अवैध निर्माण करने को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button