Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : अब गंभीर बीमारियों का इलाज संभव, यथार्थ हॉस्पिटल की पहल, बुलंदशहर में विशेषज्ञ ओपीडी शुरू

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर और आसपास के जिलों में गंभीर बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा (सेक्टर 110) ने बुलंदशहर में नियमित विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन सेवाओं की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को हुई। यह ओपीडी शहर के प्रमुख लक्ष्मी हॉस्पिटल में शुरू की जा रही है।

इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा की सीईओ डॉ. गौतमी ए. वी., न्यूरो सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण शर्मा, नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रोहन, जीआई सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. आलोक दुबे और लक्ष्मी हॉस्पिटल बुलंदशहर के डायरेक्टर डॉ. यतेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा सेक्टर 110 की सीईओ डॉ. गौतमी ए. वी. ने बताया कि यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं है, बल्कि समय पर जांच, सही जानकारी और निरंतर देखभाल उपलब्ध कराना है। इससे गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकेगा और बुलंदशहर व आसपास के लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

यथार्थ हॉस्पिटल नोएडा के न्यूरो सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण शर्मा ने जानकारी दी कि बुलंदशहर और आसपास के इलाकों से आने वाले मरीजों में ब्रेन और स्पाइन ट्यूमर, साथ ही फेफड़े, स्तन और पेट के कैंसर के दिमाग या रीढ़ तक फैलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन, गलत खानपान और जागरूकता की कमी के कारण कई मरीज शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और तब अस्पताल पहुंचते हैं जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है।

लक्ष्मी हॉस्पिटल बुलंदशहर के डायरेक्टर डॉ. यतेंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से गंभीर रोग वाले मरीजों को इलाज के लिए शहर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने अक्सर देखा है कि असाध्य रोगों वाले मरीज जब दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में इलाज के लिए जाते हैं, तो उन्हें वहां रुकने और यात्रा करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें