World Disability Day: विश्व दिव्यांग दिवस पर नोएडा में फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित पैनल चर्चा

World Disability Day: विश्व दिव्यांग दिवस पर नोएडा में फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित पैनल चर्चा
रिपोर्ट: अजीत कुमार
नोएडा में फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर एक व्यापक और प्रभावशाली पैनल चर्चा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकार, प्रारंभिक हस्तक्षेप, टेलि-रिहैबिलिटेशन, समावेशन और बहु-विषयक पुनर्वास की आवश्यकता पर समाज को जागरूक करना था। पैनल चर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में PWD समुदाय से जुड़े विशेष शिक्षक श्री अशोक कुमार और सेंटर मैनेजर सुश्री सुरभि जैन ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि एक समावेशी समाज तभी संभव है जब अवसर, संवेदनशीलता और सुविधाएँ सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हों।
पैनल में फ़िज़ियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. कृति खन्ना, डॉ. रितु जाटव, डॉ. गे्यता श्रीवास्तव, डॉ. प्रिया चौहान, डॉ. हिमांशु खुराना और डॉ. निहाल अशरफ़, विशेष शिक्षक विकास तिवारी और महेश्वरी चौधरी, ऑक्युपेशनल थैरेपिस्ट डॉ. अशुतोष उपाध्याय, और स्पीच थैरेपिस्ट डॉ. स्नेहा बंसल ने विकासात्मक चुनौतियाँ, संवेदी एकीकरण, भाषा-विकास, व्यवहारिक हस्तक्षेप और समावेशी शिक्षा पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रस्तुतियों में सालिक मोहम्मद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिक्षा गौड़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन के निदेशक डॉ. महीपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव ने की, जबकि डॉ. भावना आनंद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन फ़र्स्टवन रिहैब फ़ाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुश्मिता भाटी ने प्रभावशाली ढंग से किया। आयोजन को सफल बनाने में कृष्णा यादव (एडमिन हेड), इलिका रावत, अभिनव प्रताप सिंह, रजत शर्मा और नैतिक ओझा का उल्लेखनीय योगदान रहा। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि इसने यह भी रेखांकित किया कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समाज, विशेषज्ञों और परिवारों का संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है।





