Gazipur Police Station: दिल्ली का गाजीपुर थाना बना देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन, अमित शाह ने ट्रॉफी सौंपी

Gazipur Police Station: दिल्ली का गाजीपुर थाना बना देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन, अमित शाह ने ट्रॉफी सौंपी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली का गाजीपुर थाना देश के 16,000 से अधिक पुलिस थानों में पहले नंबर पर आकर देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन बन गया है। रायपुर में आयोजित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गाजीपुर थाने के एसएचओ बाला शंकरन को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी प्रदान की। गाजीपुर थाना, जो 70 मीटर ऊंचे कचरे के पहाड़ के ठीक सामने स्थित है, अंदर से पूरी तरह व्यवस्थित और चमचमाता हुआ नजर आता है।

पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि गाजीपुर थाना देश में पहला स्थान हासिल कर सका। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा निर्धारित 75 विभिन्न पैरामीटर के आधार पर थाने की जांच की गई, जिसमें थाने का साफ-सुथरा परिसर, हरा-भरा गार्डन, शिकायतों का त्वरित निपटान और आम जनता के साथ दोस्ताना व्यवहार मुख्य कारण बने। इन खूबियों के दम पर गाजीपुर थाना पूरे देश में अव्वल रहा।

ट्रॉफी लेकर दिल्ली लौटे गाजीपुर थाने के एसएचओ बाला शंकरन ने कहा, “यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरी टीम और दिल्ली पुलिस की जीत है। कचरे के पहाड़ के साये में चमकता देश का नंबर-1 थाना यही हमारी नई पहचान है।” उन्होंने बताया कि थाना की पूरी टीम ने मेहनत और लगन के साथ काम किया, और इसी मेहनत का परिणाम है कि गाजीपुर थाना देश में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त कर सका। थाने पहुंचते ही पूरे स्टाफ ने खुशी मनाई, फोटो खिंचवाई और एक-दूसरे को बधाई दी। यह उपलब्धि दिल्ली पुलिस के लिए गर्व का पल साबित हुई है और गाजीपुर थाना अब देश में उत्कृष्ट पुलिस सेवा का प्रतीक बन चुका है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img