Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के झडीना नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपनी पुलिस टीम के साथ झडीना नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

पूछताछ में घायलों ने अपना नाम इस्लामुद्दीन पुत्र शेर दीन निवासी ग्राम राधना, थाना किठौर, मेरठ (हाल निवासी आदर्शनगर, स्यान बस अड्डा के पीछे, हापुड़) और आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरदीन निवासी ग्राम जेई नगला, थाना भावनपुर, मेरठ (हाल निवासी आदर्शनगर, स्यान बस अड्डा के पीछे, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़) बताया।

इस्लामुद्दीन के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ बरामद हुआ। आजाद उर्फ एजाज के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ बरामद हुआ। इनके पास से एक बाइक और एक बोरे में गौकशी करने के उपकरण भी मिले हैं।

सीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें