Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में ट्रक से 120 बोरी डीएपी चोरी, ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में ट्रक से 120 बोरी डीएपी चोरी, ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
ग्रेटर नोएडा में एक खाद व्यापारी ने ट्रक मालिक पर डीएपी खाद के 120 बोरे चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना जेवर क्षेत्र के एक व्यापारी से जुड़ी है, जिसने अलीगढ़ से ट्रक मंगवाकर खेप भेजी थी।

ट्रक से गायब हुई खाद की खेप
जेवर निवासी खाद व्यापारी नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ के एक ट्रांसपोर्ट के ट्रक से करीब 600 बोरे डीएपी खाद दनकौर और बिलासपुर के व्यापारियों को बेचने के लिए भेजे थे। लेकिन रास्ते में खेप से लगभग 120 बोरे गायब हो गए। जब खेप कम निकली तो व्यापारी को शक हुआ कि ट्रक मालिक ने ही बोरे गायब किए हैं।

एक लाख अस्सी हजार की चोरी
खाद के गायब बोरों की कीमत लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। व्यापारी ने बताया कि जब उन्होंने ट्रक मालिक मनीष गुप्ता, निवासी अलीगढ़, से संपर्क किया तो उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और बात टाल दी। इससे व्यापारी का शक और गहरा गया।

पुलिस ने दर्ज की FIR
नरेंद्र अग्रवाल ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगापुलिस अब ट्रक के रूट, ट्रांसपोर्ट रसीदों और डिलीवरी रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह भी जांच की जा रही है कि इस चोरी में ट्रक मालिक के अलावा कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें