उत्तर प्रदेश, नोएडा: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, आरोपी वाहन चालक फरार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। यह घटना थाना सेक्टर-24 और 39 क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि संतोष बहादुर पुत्र राम बहादुर निवासी सेक्टर- 71 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई चंद्र बहादुर सेक्टर-71 में पीजी चलाता हैं। पीड़ित के अनुसार 22 सितंबर को रात के समय प्रवेश नामक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि सेक्टर-25 के निठारी रोड के पास चंद्र बहादुर थापा का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया है।

वह सड़क पर पड़ा है। पीड़ित के अनुसार वह तथा उसकी भाभी भाई को देखने के लिए घटनास्थल पर आए। वहां से ये लोग उठाकर उसे घर ले गए। पीड़ित के अनुसार 24 सितंबर को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन्होंने चंद्र बहादुर को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान गुरुवार की रात में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-108 के पास एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक कार में टक्कर मार दिया। इस घटना में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हरेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह निठारी गांव में रहता हैं। पीड़ित के अनुसार उसका भाई अरुण उम्र 36 वर्ष अपने दोस्त मनोज कुमार की गाड़ी में सवार होकर हाजीपुर लाल बत्ती को पार करते हुए सेक्टर-82 की तरफ जा रहा था। पीड़ित के अनुसार उसके भाई की कार को एक अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img