उत्तर प्रदेश, नोएडा: सोसाइटी में लिफ्ट का रखरखाव खराब, लोग परेशान

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरतने जाने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि सोसाइटी के विभिन्न टावरों में लिफ्ट बंद है। वहीं, प्रबंधन से शिकायत की जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। सोसाइटी में रहने वाले विशाल ने बताया कि परिसर में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। हाई राइजिंग सोसाइटी में लिफ्ट लोगों की अहम जरूरत है। इसके रखरखाव में ही बिल्डर प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। सोसाइटी के कई टावरों में दो से तीन महीने तक लिफ्ट बंद रहती है, जिसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है।

बाकी जो लिफ्ट टावर में संचालित हैं, उनमें से अजीब तरह की आवाज आती है, जिसके कारण लिफ्ट का इस्तेमाल करते वक्त बच्चों और बुजुर्गों को अधिक डर लगता है। सोसाइटी में रहने वाले डीजी शुक्ला ने बताया कि डी टावर में दो लिफ्ट लगी हुई है, जिनमें से एक लिफ्ट पिछले एक साल से खराब है। टावर 15 से 20 मंजिला बने हुए हैं। वहीं, दूसरी संचालित हो रही लिफ्ट कभी भी बंद हो जाती है, जिसके कारण लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों को अधिक समस्या होती है। वहीं, टावर में कई लोग बीमार भी है। लिफ्ट बंद पड़ने पर उन्हे सीढ़ियों से ऊपर नीचे आना-जाना पड़ता है, लेकिन उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है। अब लोगों की तरफ से प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की गई है। साथ ही जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। वही, इस मामले में बिल्डर प्रबंधन के एजीएम संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img