Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महिला ने सिक्योरिटी गार्ड को पीटा
ग्रेटर नोएडा के प्रेसिथम सोसायटी में एक महिला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के प्रेसिथम सोसायटी में एक महिला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार यादव ने आरोपी महिला अंजू शर्मा के खिलाफ दनकौर कोतवाली में शनिवार रात शिकायत दर्ज कराई है।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी राजकुमार यादव एक सिक्योरिटी एजेंसी में कार्यरत हैं। पिछले लगभग एक महीने से उनकी ड्यूटी यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 25 स्थित प्रेसिथम सोसाइटी के टावर-7 में लगी हुई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को ड्यूटी के दौरान सोसायटी निवासी अंजू शर्मा वहां पहुंची और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने गार्ड को पीटते हुए सोसायटी से बाहर तक घसीटा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी महिला ने उनके साथ भी अभद्रता की। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई
राजकुमार यादव ने घटना के बाद सोसाइटी के अन्य लोगों के साथ दनकौर कोतवाली पहुंचकर अंजू शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें