नोएडा में पानी बिल के 10 बड़े बकायेदारों को नोटिस

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जल सीवर विभाग ने पानी बिल न चुकाने वाली कंपनियों के खिलाफ शनिवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध कर उनकी संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम के आदेश पर की गई है।

31 जुलाई को सीईओ ने कार्यालय में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को बकाया वसूली के लिए कार्रवाई करने को कहा था। पैसा जमा न करने पर लीज डीड की शर्तों के उल्लंघन के अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके तहत शनिवार को बड़े बकायेदारों के यहां नोटिस चस्पा किए गए। जल सीवर विभाग महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि पराग डेयरी बी-219 फेज-2, एसडीएस इंफ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड, लॉजिक्स सिटी डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड, सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र ईएमपी को-ऑप, लॉजिक्स इंफ्रा-टेक प्राइवेट लिमिटेड, जेएम हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, सेठी बिलर्ज प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तरों पर नोटिस चिपकाए गए। जबकि पराग डेयरी बी-219 फेज-2 और लॉजिक्स इंफ्रा टेक प्राइवेट लिमिटेड का पानी का कनेक्शन काट दिया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img