उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेनो के गांवों में सेक्टरों की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों में नाली, सड़क, सीवर व जलापूर्ति सहित सभी जरूरी विकास कार्य अब एक साथ कराए जाएंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि बार- बार तोड़फोड़ न करनी पड़े। परियोजना विभाग को इससे संबंधित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर काम शुरू हो गया है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक अधिसूचित क्षेत्र के कुछ गांवों को स्मार्ट विलेज के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण विकास के लिए 515 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही ग्रामीण विकास के नाम पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) भी कराई गई है।

अधिकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांवों में सेक्टरों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाएं अब एक साथ मुहैया कराई जाएंगी। योजना के तहत जिस गांव में विकास कार्य शुरू किया जाएगा,वहां सभी काम एक साथ कराने होंगे। पेयजल पाइप लाइन व सीवर लाइन बिछाने के बाद ही सड़क व नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे कि बाद में तोड़फोड़ न करनी पड़ी। अभी बिजली, जल, सीवर व परियोजना विभाग द्वारा अपने- अपने हिसाब से विकास कार्य कराए जाते हैं। ऐसे में दिक्कत होती है। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्क सर्किल के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांव के संपूर्ण विकास की कार्ययोजना बनाई जाए। चरणबद्ध तरीके से एक-एक गांव का संपूर्ण विकास किया जाए। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाना होगा। एसीईओ का कहना है कि प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति अच्छी हो गई है। सीईओ ने अधिसूचित क्षेत्र के गांवों का सेक्टरों की तर्ज पर विकास करने को कहा है। इससे गांव के लोगों की शिकायत दूर हो जाएगी। चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाएंगे। बता दें कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में 124 से अधिक गांव आते हैं। इन गांवों में सड़क, सीवर, नाली, पेयजल आपूर्ति, बिजली,साफ-सफाई, सामुदायिक केंद्र, स्कूल का निर्माण आदि जरूरी विकास कार्य प्राधिकरण द्वारा कराए जाते हैं। खैरपुर गुर्जर को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खैरपुर गुर्जर गांव को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। आठ करोड़ रुपये की लागत से सीवर व पेयजल पाइप लाइन के साथ सीसी सड़क आदि जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ग्राम विकास योजना के अंतर्गत अधिसूचित क्षेत्र के गांवों का संपूर्ण विकास किए जाने की योजना पर कार्य कर रहा है। सेक्टरों के समान सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके तहत काम शुरू हो गया है। सेक्टरों की तर्ज पर क्षेत्र के गांवों में भी सभी जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे।

वर्जन

प्राधिकरण का प्रयास है कि जिस गांव में विकास कार्य शुरू कराया जाए,उसका संपूर्ण विकास किया जाए। वर्क सर्किल के प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सुनील कुमार सिंह, एसीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img