Noida Crime: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने ATM फ्रॉड गैंग का किया पर्दाफाश

Noida Crime: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने ATM फ्रॉड गैंग का किया पर्दाफाश

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा जोन पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ATM फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना फेज 3 पुलिस ने लंबे समय से तलाश में जुटे इस गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 67 डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह ATM बूथ के अंदर कार्ड बदलकर धोखाधड़ी और ठगी की वारदात को अंजाम देता था। 12 अक्टूबर को ही इस गिरोह ने एक वारदात को अंजाम दिया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह पहले भी सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुका है।

थाना फेज 3 पुलिस ने इस अंतर्राज्यीय गिरोह की पहचान और पकड़ के लिए लंबी और सतर्क कार्रवाई की। गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इस सफलता पर एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने भी संतोष व्यक्त किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img