Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : आरएसएस कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के लिए बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : केरल में आईटी इंजीनियर और आरएसएस कार्यकर्ता आनन्दु अजी द्वारा आरएसएस के शिविरों में यौन शोषण के आरोप लगाकर आत्महत्या करने की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।

नगर के डीएवी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक निकल गए जुलूस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आरएसएस की दोहरी नीति और संगठन के अंदर बढ़ रहे शोषण के मामलों की निंदा करते हुए आनन्दु अजी को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने शासन से मांग की कि इस पूरे मामले की विशेष जांच टीम (SIT) से जांच कराई जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि आरएसएस का असली चेहरा अब देश के सामने आ रहा है। जो संगठन नैतिकता और संस्कार की बातें करता है, वहीं अपने ही कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा पीड़ितों की आवाज बनेगी और न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आरएसएस के जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत ने कहा कि यह केवल आनन्दु अजी का मामला नहीं है, बल्कि उन तमाम युवाओं की लड़ाई है जो संगठन के भीतर सच्चाई बोलने की हिम्मत करते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के बड़े नेताओं, पीएम और गृहमंत्री की पूरे मामले पर चुप्पी शर्मनाक है। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और “न्याय दो आनन्दु को – बंद करो शोषण का खेल” के नारे लगाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रशांत बाल्मिकी, सुभाष गांधी, किशन चौधरी, कैफ़ी फैसल, मुनीर अकबर, साजिद चौधरी, वीरेंद्र सैनी, जेपी शर्मा, आशु कुरैशी, फहीमुद्दीन मेवाती, रहमत अली, कुंवर अशरफ, उम्मेद सूर्यवंशी, मोहित गौतम एड, सुरेंद्र उपाध्याय, कुंवर आदिल, शहीद नकवी आदि रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें