Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के पिलखुवा में मिला शव, मची अफरा तफरी

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रिलायंस रोड पर शनिवार सुबह सड़क किनारे एक शव मिलने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त गांव गालंद निवासी 45 वर्षीय नीटू के रूप में की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, नीटू पास के एक वेयरहाउस में काम करता था। नीटू का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आनन फानन में मौके पर पहुंचे। शव देख नीटू के परिजन में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोर की लहर दौड़ गई।

फोरेंसिक टीम ने किए साक्ष्य एकत्र

कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां साक्ष्य एकत्र किए गए। एएसपी विनीत भटनागर ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने जांच शुरू की और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीटू शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें