Kailash Gahlot: दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत का इस्तीफा, कमलजीत सहरावत ने गहलोत को दी बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP नेता कैलाश गहलोत का इस्तीफा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मंत्री और वरिष्ठ आप नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा।

कमलजीत सहरावत की प्रतिक्रिया

भाजपा नेता और पश्चिमी क्षेत्र से लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने कैलाश गहलोत को बधाई देते हुए कहा, “कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर यह साबित किया है कि वह एक भ्रष्ट सरकार का हिस्सा थे। उनके इस कदम ने अरविंद केजरीवाल को करारा जवाब दिया है।”

राजनीतिक हलचल तेज

कैलाश गहलोत का इस्तीफा दिल्ली की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है। चुनावों से पहले इस घटनाक्रम को AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इसे ईमानदारी की जीत और AAP के अंदरूनी भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया है।

AAP और कैलाश गहलोत की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली का राजनीतिक माहौल और गर्माने की संभावना है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img