उत्तर प्रदेश, नोएडा: 3 को होगी नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 3 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में 300 टीडीपी-टन प्रति दिन-क्षमता का कूड़ा निस्तारण प्लांट, यूनिफाइड पॉलिसी में बदलाव समेत 20 से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। बोर्ड बैठक सुबह साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में होगी। बैठक की अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त एवं नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार करेंगे। प्रस्ताव फाइनल करने को लेकर मंगलवार को बैठक होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक तैयार प्रस्तावों में कुछ मुख्य हैं। इनमें अमिताभ कांत समिति के अंतर्गत बिल्डरों की तरफ से जमा पैसा और फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का ब्योरा रखा जाएगा। बकाया नहीं देने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई को लेकर मार्गदर्शन मांगा जाएगा। तीनों प्राधिकरण के कामकाज में एकरूपता लाने के लिए बनी यूनिफाइड पॉलिसी में फिर से बदलाव किए जाएंगे।

यूनीफाइड पॉलिसी में बदलाव
अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग विभागों की स्कीम के लिए कहीं आवंटन राशि 90 दिन में जमा करना तो किसी में 60 दिन में जमा करने का जिक्र है। इनके अलावा कुछ काम में यूनिफाइड पॉलिसी के अंतर्गत संशोधन किए जाने हैं। नोएडा में 300 टीडीपी क्षमता का एक इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया जाएगा, जिससे बिजली, खाद और शोधित पानी मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि वाटर मीटर से शुल्क लिए जाने का प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा।

एयरपोर्ट के लिए बजट
जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बजट जारी करने समेत अन्य प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। शहर में करीब ढाई साल से वाटर मीटर लगे हुए हैं लेकिन प्राधिकरण अभी यूनिट शुल्क तय नहीं कर सका है। अधिकारियों ने बताया कि यूनिट शुल्क तय करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img