नई दिल्ली: साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के कार्मिकों ने किया रक्तदान 

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बल रक्ताधान केंद्र के सहयोग से बुधवार को साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर ‘रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं, थीम के तहत रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत रक्षा मंत्रालय के कुल 202 अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए रक्तदान से पहले प्रत्येक रक्तदाता के स्वास्थ्य जांच की गई और परामर्श दिया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के जीवन रक्षक महत्व पर प्रकाश डाला गया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत बनाने में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका पर बल दिया गया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img