Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

नई दिल्ली: एम्स ने नवदुर्गा के सम्मुख नौ महिला रक्तदाताओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली: एम्स ने नवदुर्गा के सम्मुख नौ महिला रक्तदाताओं को किया सम्मानित
नई दिल्ली: -डीजीएचएस और एम्स दिल्ली ने संयुक्त रूप से किया रक्तदान समारोह का आयोजन

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : देश में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए एम्स दिल्ली और स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इनमें सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ विभिन्न एनजीओ और महिला रक्तदाता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एम्स के रक्तदान औषधि विभाग के प्रमुख डॉ. हेम चंद्र पांडे के मुताबिक इस विशेष अवसर पर नवदुर्गा के सम्मुख नौ महिला रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ की भावना को जीवंत करते हुए समाज के लिए अनुकरणीय मिसाल पेश की। उन्होंने बताया कि इस साल विभाग ने अभी तक 80 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे 10000 से भी ज्यादा रक्तदाताओं से रक्त लिया गया।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, विभिन्न सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थाओं और अन्य संस्थानों का आभार प्रकट किया, जो हर वर्ष बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित कर देश और समाज की सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हैं। रक्तदाता सम्मान समारोह में डीजीएचएस डॉ. सुनीता शर्मा, एम्स चिकित्सा अधीक्षक डॉ निरुपम मदान के अलावा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि, रक्तदाता संगठन और सैकड़ों स्वैच्छिक रक्तदाता मौजूद रहे।

रक्तदाता संगठनों को भी किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एम्स दिल्ली में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उनके प्रदेशों में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। उनके बाद सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों जैसे की सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारतीय तटरक्षक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, सशस्त्र सीमा बल, सिक्योरिटी गार्ड बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी, और असम राइफल्स का इस अवसर पर सम्मान किया गया। इनके साथ ही आयकर विभाग, दिल्ली पुलिस, महालेखाकार कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों तथा एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक, मुथूट फिनकॉर्प जैसे निजी संस्थानों का भी सम्मान किया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों जैसे की सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज, दामला, सेठ जय प्रकाश मुकुंद लाल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी संस्थान, रादौर, तिलक राज चड्ढा मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान, यमुना नगर, विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज और सेंट स्टीफन संस्थान को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त संत निरंकारी मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, सुखमन रंगमंच समूह, और अन्य सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में रक्तदान के महत्व को प्रचारित कर भ्रांतियों को दूर करने में योगदान दिया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें