Noida: नोएडा में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने माता की चौकी और गरबा से किया माहौल रोशन

Noida: नोएडा में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने माता की चौकी और गरबा से किया माहौल रोशन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में इस बार नवरात्रि का उत्सव बेहद खास तरीके से मनाया गया। दिनभर भक्ति और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जहाँ भजनों और आरती की मधुर गूंज ने पूरे परिसर को श्रद्धा और उत्साह से भर दिया।

इसके बाद गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबे की थाप पर शानदार नृत्य किया। बच्चों की मुस्कान और ऊर्जा ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। आयोजन का सबसे खास पल तब आया जब सभी माताओं ने भी बच्चों के साथ मिलकर गरबा किया, जिससे यह कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।

सेंटर मैनेजर सुरभि जैन ने इस अवसर पर कहा, “हम दिव्यांग जनों को मुख्यधारा से जोड़ने के मिशन को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। माता की चौकी और गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को सामने लाते हैं, बल्कि उन्हें समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का अवसर भी देते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि दिव्यांग बच्चे भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में BJM Health की चीफ कंसल्टेंट डॉ. भावना आनंद (PT), डॉ. महिपाल सिंह (PT), डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (OT), डॉ. सुष्मिता भाटी (PT), कृष्णा यादव, इलिका रावत, दिव्या कार्की और सौम्या सोनी उपस्थित रहे। इस आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह भर दिया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img