Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Mongolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Mongolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में नाबालिग छात्र की पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में आज एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां एक नाबालिग छात्र की स्कूल से बाहर निकलते ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब छात्र परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकला। तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने छात्र को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र का विवाद स्कूल के ही एक अन्य छात्र से हुआ था, जिसने अपने कुछ बाहरी दोस्तों को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सात आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगोलपुरी के टी-ब्लॉक स्थित इस सरकारी स्कूल में पहले भी छात्रों के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं। यहां तक कि पहले भी एक छात्र की मौत इसी तरह के विवाद में हो चुकी है। लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन और पुलिस की ओर से छुट्टी के समय सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं की जाती, जिसके चलते ऐसी घटनाएँ बार-बार होती रहती हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें