Noida Cab Dispute: नोएडा में युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

Noida Cab Dispute: नोएडा में युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक युवती से विवाद करने वाला कैब चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह मामला 23 सितंबर 2025 का है, जब बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बाहर एक युवती और कैब चालक के बीच लोकेशन को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी कैब चालक की पहचान बृजेश कुमार (38 वर्ष), पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नंदोरा, थाना मीरापुर, जिला फर्रूखाबाद के रूप में की। वर्तमान में वह नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र स्थित साई उपवन सोसायटी, ओल्ड हैबतपुर में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कैब, अर्टिगा (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16QT4732) को भी सीज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि भी कर रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img