Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौड़ सिटी सोसायटी में डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खोलने की कोशिश

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौड़ सिटी सोसायटी में डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खोलने की कोशिश

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौड़ सिटी सोसायटी के सातवें एवेन्यू में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सोसायटी के फ्लोर पर सफाई करने वाले दो लोगों ने एक बंद घर को डुप्लीकेट चाबी से खोलने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला थाना बिसरख इलाके का है।

पीड़ित ने बताया कि उनके फ्लैट (E-637) के दरवाज़े का ताला खोलने की कोशिश की गई। सौभाग्य से आरोपी इसमें सफल नहीं हो पाए, लेकिन इस तरह की वारदात ने सोसायटी के सभी निवासियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी के पास इन दोनों व्यक्तियों की पहचान को लेकर कोई जानकारी है तो तुरंत साझा करें, ताकि आगे की उचित कार्रवाई हो सके।

बिसरख थाना पुलिस के जांच में पता चला कि वीडियो में दिख रहे दोनों शख्स सोसाइटी में स्वीपर का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि 437 नंबर फ्लैट के ओनर्स द्वारा इन्हें अपने फ्लैट की चाबी सफाई करने के लिए दी गई थी। स्वीपर द्वारा गलती से उस चाबी से 637 फ्लैट को 437 फ्लैट समझ कर खोल जा रहा था। जब फ्लैट नहीं खुला तो दोनों वापस चले गए। बाद में जब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली कि मामले को लेकर भ्रम फैल रहा है तो उन्होंने मेंटेनेंस टीम को लिखित माफी नाम दिया। बिसरख पुलिस द्वारा दोनों को सख्त हिदायत दी गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img