Delhi Thar Accident: पूर्वी दिल्ली में थार खरीदते समय महिला ने शोरूम से कार गिरा दी, दोनों घायल

Delhi Thar Accident: पूर्वी दिल्ली में थार खरीदते समय महिला ने शोरूम से कार गिरा दी, दोनों घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली। निर्माण विहार स्थित महिंद्रा शोरूम में बीती शाम एक महिला थार खरीदने पर इतनी उत्साहित हुई कि शोरूम की पहली मंजिल से कार गिरा दी। महिला ने 27 लाख रुपये की थार खरीदने के बाद शोरूम में पूजापाठ किया। वह कार का पहिया नींबू पर चढ़ाने के लिए तैयार थी, लेकिन ज्यादा एक्सीलेटर दे देने के कारण कार शोरूम की पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए लगभग 15 फुट नीचे सड़क पर जा गिरी।

कार में शोरूम का एक कर्मचारी भी मौजूद था। हादसे में दोनों – महिला और कर्मचारी विकास – घायल हो गए। कार गिरते ही इसके एयरबैग्स खुल गए। घायल दोनों को पास के मलिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। न तो किसी की तरफ से शिकायत मिली है और न ही पुलिस को कॉल की गई है। शोरूम में हुई यह अनोखी घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Noida Chain Snatching: सेक्टर-28 में दीवार फांदकर घुसे संदिग्ध को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Noida Chain Snatching: सेक्टर-28 में दीवार फांदकर घुसे संदिग्ध...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img