Noida E-Bus Service: कम किराया और एसी सुविधा के बावजूद खाली दौड़ रहीं सिटी ई-बसें
Noida E-Bus Service: कम किराया और एसी सुविधा के बावजूद खाली दौड़ रहीं सिटी ई-बसें
नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के बीच शुरू की गई सिटी ई-बस सेवा को अपेक्षित यात्री नहीं मिल रहे हैं। शनिवार को परी चौक और सूरजपुर टी-प्वाइंट पर कई बसें कम सवारियों के साथ चलती दिखाई दीं। 10 से 50 रुपये तक के किराये और एसी सुविधा के बावजूद अधिकांश सीटें खाली रहीं।
परी चौक पर यात्रियों ने बताया कि बसों के समय की जानकारी उपलब्ध नहीं होने और निर्धारित बस स्टॉप पर बसें नहीं रुकने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई यात्रियों ने लंबे इंतजार के बाद मजबूरी में निजी बसों का सहारा लिया।
यात्रियों का कहना है कि यदि बसों का नियमित संचालन, तय समय-सारिणी, स्पष्ट रूट मैप और प्रमुख स्थानों पर बस स्टॉप की उचित व्यवस्था की जाए तो अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल कम किराया पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी प्रचार और बेहतर संचालन व्यवस्था भी जरूरी है।



