Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : जेवर एयरपोर्ट दौरे से पहले तैयारियों का उच्चस्तरीय निरीक्षण, अधिकारियों ने किए इंतजाम

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में प्रधानमंत्री के गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बुलंदशहर से चोला, ककोड़, झाझर होते हुए जहांगीरपुर के रास्ते जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बुलंदशहर से आने वाली बसों और अन्य वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थलों की व्यवस्था को भी परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए और सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के लिए कहा। साथ ही बुलंदशहर से गौतमबुद्धनगर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर प्रखर पांडेय, सीओ सिकंदराबाद भास्कर, सीओ खुर्जा शोभित कुमार समेत संबंधित थानों के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें