New Delhi : केन्द्र सरकार ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को जारी की 1,950.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि

New Delhi : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025-26 के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र को SDRF में केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की स्वीकृति दी है। इस राशि में से कर्नाटक के लिए 384.40 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र के लिए 1,566.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, केन्द्र सरकार बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है। इस वर्ष केन्द्र सरकार पहले ही SDRF के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपये और NDRF के तहत 15 राज्यों को 2,189.28 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

आपदा न्यूनीकरण कोष से भी जारी की गई राशि

इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 9 राज्यों को 372.09 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। केन्द्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित सभी राज्यों को आवश्यक NDRF टीमों, सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी सहायता प्रदान की है।

बचाव और राहत कार्यों के लिए NDRF की तैनाती

इस वर्ष मानसून के दौरान, बचाव और राहत कार्यों के लिए 30 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में NDRF की सर्वाधिक 199 टीमों की तैनाती की गई थी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img