Cyber Crime: जॉब और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 51 लाख की साइबर ठगी, दो मामले दर्ज

Cyber Crime: जॉब और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 51 लाख की साइबर ठगी, दो मामले दर्ज

नोएडा। साइबर ठगों ने जॉब और ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक महिला और एक बुजुर्ग से कुल 51 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर नोएडा साइबर क्राइम थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में जालसाजों ने उनसे जॉब और ट्रेडिंग के नाम पर संपर्क किया। बाद में कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर उन्हें अलग-अलग माध्यमों से करीब 25 लाख रुपये निवेश करने के लिए तैयार कर लिया। जब महिला ने निवेश की गई रकम वापस निकालने की कोशिश की तो ठगों ने संपर्क बंद कर दिया और उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

दूसरे मामले में सेक्टर-62 निवासी 70 वर्षीय एक सेवानिवृत्त निजी कंपनी अधिकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने संपर्क किया। आरोपी महिला ने दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद विभिन्न बहानों से उनसे 26 लाख रुपये निवेश करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने 24 दिसंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई के दौरान ठगों के बैंक खातों में जमा 11 लाख रुपये फ्रीज करा दिए गए। अब इस मामले में भी साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और साइबर ठगों तक पहुंचने के लिए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img