Road Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कुल्फी विक्रेता की मौत, चालक फरार

Road Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से कुल्फी विक्रेता की मौत, चालक फरार

नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के पीछे तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक कुल्फी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी के किशनी निवासी मंजन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा शाक्य नोएडा में कुल्फी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 21 जून की रात वह रोज की तरह कुल्फी बेचकर अपने किराये के कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान क्लियो काउंटी के पीछे तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने दुर्घटना में शामिल कार का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img