उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में परिवार पर जानलेवा हमला

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेरली हाफिजपुर गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह मामला 1 मई का है, जब पीड़ित पक्ष के सतवीर ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके खेत में आरोपी पक्ष के रेवसिंह और उसके परिजनों ने कब्जा करने के उद्देश्य से पोल गाड़ दिए थे।जब सतवीर के चाचा केवल सिंह और तेज सिंह मौके पर पहुंचे, तो आरोपी पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उन पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में केवल सिंह और तेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

सतवीर ने इस घटना के संबंध में छह नामजद सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।पुलिस के अनुसार, इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास उर्फ कालू, जो बुलंदशहर का निवासी है, को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img