Greater Noida: पाइपलाइन नहीं फिर भी भेजे जा रहे पानी के बिल, उद्यमियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लगाई गुहार
Greater Noida: पाइपलाइन नहीं फिर भी भेजे जा रहे पानी के बिल, उद्यमियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लगाई गुहार
Industrial Business Association (आईबीए) के पदाधिकारियों ने बुधवार को Greater Noida Authority के सीईओ NG Ravi Kumar से कैंप कार्यालय में मुलाकात कर औद्योगिक सेक्टरों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। संगठन ने विशेष रूप से बिना जलापूर्ति व्यवस्था वाले क्षेत्रों में पानी के बिल भेजे जाने पर नाराजगी जताई और तत्काल समाधान की मांग की।
आईबीए के अध्यक्ष Amit Upadhyay ने सीईओ को बताया कि कई औद्योगिक सेक्टरों में अब तक पानी की पाइपलाइन या नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था ही नहीं है, इसके बावजूद उद्यमियों को लगातार पानी के बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उद्योग संचालकों को आर्थिक और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उद्यमियों ने मांग की कि जिन क्षेत्रों में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां बिलिंग प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए और पहले आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। इस पर सीईओ एनजी रवि कुमार ने मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान संगठन ने Ecotech 3 औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सराहना भी की। आईबीए पदाधिकारियों ने सड़क निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, इंटरलॉकिंग टाइल्स, हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर, स्वच्छता व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्र जैसी परियोजनाओं को उद्योगों के लिए उपयोगी बताया।
सीईओ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।


