Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

महिला ने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या

महिला ने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या
दिल्ली के करावल नगर से नोएडा घूमने आई महिला ने बुधवार देर रात सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

अमर सैनी
नोएडा। दिल्ली के करावल नगर से नोएडा घूमने आई महिला ने बुधवार देर रात सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 36 वर्षीय आकांक्षा सूद के रूप में हुई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आकांक्षा की शादी 2017 में दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। आकांक्षा अपने मायके में रहने लगी थी। पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। सूचना पाकर बुधवार रात पहुंचे मृतका के भाई और भाभी ने पुलिस को बताया कि तलाक के केस के चलते आकांक्षा मानसिक तनाव में थी। उसका इलाज भी चल रहा था। बुधवार शाम करीब चार बजे वह अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर बाहर चली गई। रात में सूचना मिली कि उसने जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आकांक्षा 9:55 पर अकेली ऊपर जा रही थी। 10 बजे वह नीचे कूद गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान उसके पर्स में मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से हुई। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *