Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

राज्य में 6वां पोषण पखवाड़ा 9 से 23 मार्च तक मनाया जायेगा: डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 7 मार्च(कोमल रमोला )
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विभाग द्वारा राज्य भर में 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कुपोषण के अधिक शिकार (एसएएम) और आंशिक तौर पर कुपोषण के शिकार (एमएएम) बच्चों की सेहत और तंदरुस्ती पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सम्बन्धित है। पोषण अभ्यान गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, किशोर लड़कियों और 6 साल से कम उम्र के बच्चों में पोषण सम्बन्धी नतीजों को संपूर्ण रूप में बेहतर बनाने का यत्न करता है।
डा. बलजीत कौर ने बताया कि इस मुहिम को बड़े स्तर पर चलाने के लिए अलग-अलग विभागों की सेवाएं ली जाएंगी ।
मंत्री ने बताया कि पोषण माह के दौरान माँ का दूध पिलाना और संपूर्ण ख़ुराक देना, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाईफ़ के द्वारा पोषण में सुधार करना, मेरी मिट्टी मेरा देश, लोगों में पोषण जागरूकता फैलाना और टैस्ट, ट्रीट, टॉक अनीमिया विषयों पर केंद्रित गतिविधियों पर विचार किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके इलावा अनीमिया और उचित साफ़-सफ़ाई के बारे जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। इसका उद्देश्य उनको कसरत और वातावरण सुधार के साथ-साथ सेहतमंद और पौष्टिक ख़ुराक की महत्ता के बारे जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की सेहत और तंदरुस्ती को यकीनी बनाने के मकसद के साथ अलग-अलग गतिविधियों, वर्कशापों और पहलकदमियों में सक्रियता के साथ हिस्सा लेने के लिए महिलाओं और आम लोगों को उत्साहित किया जायेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *