दिल्ली

Delhi Crime: जगतपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, गणेश पार्क में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी से हत्यारों की तलाश जारी

Delhi Crime: जगतपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, गणेश पार्क में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी से हत्यारों की तलाश जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जगतपुरी के न्यू रशीद मार्केट स्थित गणेश पार्क का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक साजन की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक साजन जगतपुरी का ही निवासी था। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि रात 10:39 बजे PCR को कॉल मिली थी कि एक युवक खून से लथपथ हालत में गणेश पार्क के अंदर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पास के हेडगवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इलाके में इस हत्या के बाद दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players