यूपी ट्रेड शो में दिखेगा नोएडा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का जलवा

अमर सैनी

नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार परिवहन विभाग की भूमिका अहम रहने वाली है। शासन ने वाहनों के डिस्प्ले के लिए विभाग को 2 हजार वर्ग फीट जगह आवंटित की है। इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल हाल ही में लॉन्च होने वाले नए वाहनों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन प्राथमिकता में रहेंगे।
पिछले साल सितंबर में पहली बार गौतमबुद्ध नगर में यूपी ट्रेड शो का आयोजन किया गया था। उस समय परिवहन विभाग को 1200 वर्ग फीट जगह आवंटित की गई थी। लेकिन इस बार जगह बढ़ा दी गई है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह वाहन मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के साथ बैठक होगी, जिसमें वाहनों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी। विभाग का कहना है कि इस बार वाहनों के प्रदर्शन के लिए ज्यादातर कंपनियों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

पिछले साल 20 कंपनियों ने लिया था हिस्सा
ग्रेटर नोएडा में होने वाले इस ट्रेड शो की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इससे पहले पिछले साल करीब 20 कंपनियों ने ट्रेड शो में हिस्सा लिया था। लेकिन इस साल बड़े ब्रांड्स पर भी फोकस रहेगा। आरटीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले साल ट्रेड शो में लोगों का काफी उत्साह था। उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार ट्रेड शो की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार बेहतर तैयारियों के साथ आने का प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img