भारत

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य मास्टमाइंड को गिरफ्तार किया गया है। नोएडा एसटीएफ ने आरोपी को बुधवार सुबह सुबह ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र स्थित खुर्जा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। राजीव नैयन की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ आरोपी को तलाश रही थी। पुलिस ने रवि अत्री को मेरठ की कंकरखेड़ा पुलिस को सौंप दिया, जहां से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं अब रवि अत्री के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है
पकड़े गए आरोपी रवि और उसके साथियों ने मिलकर मध्य प्रदेश के रीवा और गुरुग्राम के मानेसर के दो रिसॉर्ट्स में हजारों अभ्यर्थियों को यह पेपर पढ़ाया था। यही अभ्यर्थी बाद में परीक्षा में भी शामिल हुए। इस मामले में खुलासा होने के बाद यूपी सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी और जांच एसटीएफ को सौंप दी। पूरे प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस गैंग से जुड़े कई आरोपियों को एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने गिरफ्तार किया और पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया। पकड़ा गया आरोपी थाना जेवर क्षेत्र के गांव नीमका का रहने वाला है।

अब हेड कांस्टेबल और डॉक्टर की तलाश जारी
हाल ही में इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल अभिषेक शुक्ला और राजीव नयन मिश्रा को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को रवि अत्री को भी गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह में शामिल डॉ. शरत सिंह और दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रम पहल की तलाश अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि रवि की गिरफ्तारी के बाद गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो जायेगा। वहीं इस संबंध में थाना जेवर पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में एसटीएफ जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players