यमुना प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर, 15 हजार करोड़ रुपये की जमीन मुक्त

अमर सैनी

नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने सिकंदराबाद तहसील के झाझर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाया है। ओएसडी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान के तहत यमुना प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त कर दिया, जिससे लगभग 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को मुक्त कर दिया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की तैनात टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और विरोध को नकारते हुए कार्रवाई जारी रखी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत अवैध कॉलोनियों को खत्म करने के बाद प्राधिकरण अब संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने आगे कहा कि अवैध कॉलोनियों को काटने और बनाने वाले लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में की गई है, जहां कॉलोनियों के निर्माण ने नियामक प्रावधानों और योजनाओं का उल्लंघन किया है। आपको बता दें कि यमुना प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों और उनकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img