गवाही देने पर जेल से हत्या की धमकी दिला रहे आरोपी

अमर सैनी

नोएडा। विजयनगर थानाक्षेत्र में जेल में बंद हत्यारोपियों द्वारा मृतक के परिजनों को धमकी दिलाने का मामला सामने आया है। गवाही देने पर और मुकदमे की पैरवी करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। एक हत्यारोपी के भाई ने मृतक की बहन को चाकू दिखाकर धमकी दी तो उसने थाने में शिकायत दी।
प्रताप विहार की चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाली कोमल का कहना है कि 27 अक्तूबर 2023 को आकाश नाथ, तरूण तथा गौरव ने उनके भाई अरूण टोला की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में विजयनगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कोमल का आरोप है कि हत्यारोपी अपने परिजनों से और जेल से खुद भी अपने जानकारों को भेजकर धमकी दिला रहे हैं कि अगर उनके खिलाफ गवाही दी तो उनकी और उनके बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। कोमल के मुताबिक धमकी से वह और उनका परिवार दहशत में है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img