दिल्लीभारतराज्य

विदेशी तैनाती के तहत आईसीजी जहाज सुजय पहुंचा दक्षिण कोरिया

- एनसीसी के 10 कैडेट स्थानीय संगठनों के साथ पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन में लेंगे भाग

नई दिल्ली, 4 सितम्बर : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) का गश्ती पोत ‘सुजय’ इंटीग्रल हेलीकॉप्टर के साथ मंगलवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन बंदरगाह पहुंचा। इस दौरान आईसीजी के सदस्य समुद्री सहयोग के माध्यम से इंडो-पैसिफिक देशों संग मैत्रीपूर्ण संबंधों में मजबूती लाने के प्रयास करेंगे।

चार दिवसीय यात्रा के दौरान, आईसीजी जहाज सुजय के चालक दल समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया (एमपीआर), समुद्री खोज और बचाव (एम-एसएआर) और समुद्री कानून प्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए पेशेवर बातचीत में शामिल होंगे। गतिविधियों में कोरिया तटरक्षक बल (केसीजी) के साथ पेशेवर बातचीत, क्रॉस डेक प्रशिक्षण, संयुक्त योग सत्र, मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन और केसीजी के साथ पैसेज अभ्यास शामिल हैं। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल आईसीजी और उनके कोरियाई समकक्षों के बीच संबंधों को मजबूत करना है, बल्कि भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करना भी है, जो “आत्मनिर्भर भारत” की अवधारणा का समर्थन करता है।

इसके अलावा आईसीजी जहाज सुजय पर सवार 10 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सदस्य, स्थानीय युवा संगठनों के सहयोग से समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर समुदाय को संवेदनशील बनाने की दिशा में पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन में भाग लेंगे और भारत सरकार की पहल “पुनीत सागर अभियान” में योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players