Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

कोर्ट में बयान देने पहुंची रेप पीड़िता को दी तेजाब से जलाने की धमकी

थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक रेप पीड़िता को धमकाने का मामला सामने आया है
थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक रेप पीड़िता को धमकाने का मामला सामने आया है

अमर सैनी

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक रेप पीड़िता को धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची पीड़िता को आरोपी ने बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि केस वापस लेलो, नहीं तो पहले उसकी अश्लील वीडियो वायरल करूंगा। फिर तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दूंगा।

दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2023 में उसके साथ राहुल नागर पुत्र गजराज निवासी गांव कुड़ीखेड़ा ने रेप किया था। इस मामले में उसने बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक 30 अगस्त को वह अपने मुकदमे की पैरवी करने कोर्ट में अधिवक्ता के पास आई थी। इसके बाद वह कोर्ट से चली गई। युवती का आरोप है कि उसके साथ रेप का आरोपी राहुल नागर अपने दो दोस्तों के साथ कोर्ट के बाहर आया और उसे उसके केस में गवाही न देने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर गवाही दोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा और तुम पर तेजाब फेंक दूंगा। आरोपी ने कहा कि मेरी पहुंच बहुत दूर तक है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि इस धमकी के बाद वह काफी डरी हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *