उत्तर प्रदेश, नोएडा: मशरूम मंगाया… बाउल में निकला चिकन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप से वेज फूड ऑर्डर किया। वेज से जगह उसे नॉनवेज खाना मिला। युवक का कहना है कि उसने ऑनलाइन डिलीवरी फूड एप के माध्यम से वेज मशरूम राइस बाउल मंगाया था।

हर बार की तरह इस बार भी मैंने ऑर्डर के आते ही खाना शुरू कर दिया। पहली बाइट खाने पर पता चला कि खाना नॉनवेज है। जबकि मैं शुद्ध शाकाहारी हूं। मेरा विश्वास टूट गया। मैंने जब पैकेट चेक किया तो उसमें एक पर्ची में मशरूम राइस लिखा था। तो दूसरी पर्ची में नॉनवेज राइस बाउल लिखा था। मैंने पुलिस में शिकायत की है। साथ ही फूड डिपार्टमेंट को भी जानकारी भेजी है।

सेक्टर डेल्टा-2 में रहने वाले संदीप ने 20 सितंबर को जोमैटो फूड डिलीवरी एप से केलिफोर्निया बर्रिटो से डाइट मशरूम मंगाया। खाने के दौरान उन्हें कुछ अलग सा महसूस हुआ। फिर मैंने अपने दोस्त को बुलाया। उसे चेक कराया तो पता चला कि मशरूम की जगह चिकन डिश है। फिर हमने ऑर्डर वाले बैग को देखा। तो उसमें दो पर्चियां पड़ी थी। एक में मशरूम बाउल लिखा था, तो दूसरी पर्ची में चिकन लगा था। ये देखते ही मैं दंग रह गया कि मैंने सही में नॉनवेज खा लिया। अब क्या होगा। मैं कैसे खुद को साफ करूं।

संदीप ने कहा- मैं शुद्ध शाकाहारी हूं। आज तक मैंने नॉनवेज तो छोड़ो, अंडा तक नहीं खाया है। मैं जिम करता हूं, तो मैं रेगुलर डाइट मशरूम खाता है और टाइमली लेता हूं। अधिकतर मैं ऑनलाइन फूड मंगाता हूं। पहले भी कई बार इसी रेस्टोरेंट से मशरूम मंगवा चुका हूं।

लेकिन इस बार मुझे बहुत दुख पहुंचा। मुझे धोखे से नॉनवेज खिलाया गया। मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया। अब मैं क्या करूं। मुझे नॉनवेज खाने का बहुत कष्ट हुआ। इस तरह के रेस्टोरेंट और ऐप पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।

मेरी धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया
मेरी धार्मिक से आस्था से खिलवाड़ किया गया है. मैंने पुलिस में शिकायत की है। साथ ही फूड डिपार्टमेंट को भी जानकारी भेजी है। जोमैटो और रेस्टोरेंट से इस मामले में संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई रिएक्शन नहीं मिला।

संदीप ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग को भी इसकी जानकारी दी जाएगी। संदीप ने इस गलती के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया- इस मामले में युवक से जानकारी ली जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img