उत्तर प्रदेश, नोएडा: पोषणालय में बैठकर मिड डे मील का स्वाद चखेंगे बच्चे

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अब पोषणालय में बैठकर मिड डे मील का स्वाद चख सकेंगे। छात्रों के लिए सामाजिक संस्था (एनजीओ) की मदद से पोषणालय तैयार किया गया है। इसकी दीवारों को फलों, सब्जियों और बच्चों की पेंटिंग्स से सजाया गया है, ताकि बच्चे आनंदपूर्वक भोजन कर सकें।
अब तक छात्र मिड डे मील लेने के बाद क्लासरूम या प्लेग्राउंड में बैठकर खाना खाते थे। लेकिन अब स्कूल प्रशासन ने इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किचन के बाहर बेंच लगवाई हैं और चारों ओर दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग्स बनाई गई हैं। एक दीवार पर पोषणालय हैप्पी फूड, हैप्पी मूड लिखा गया है, जबकि दूसरी दीवार पर फल और उछलते-कूदते बच्चों की आकृतियां दर्शाई गई हैं। इन सबको अलग-अलग रंगों से सजाया गया है, ताकि छात्रों को पसंद आए। कैंटीन बन जाने के बाद छात्र खाना लेकर बेंचों पर बैठकर भोजन कर रहे हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल ऋतु सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था सामाजिक संस्था की मदद से शुरू की गई है और इसके बाद से छात्र बहुत प्रसन्न होकर भोजन कर रहे हैं।

विद्यालय में बना फुटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट
विद्यालय में एनजीओ की मदद से फुटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट भी बनाया गया है। इसके चलते अब छात्रों को अभ्यास के लिए निजी अकादमियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कई छात्र खेलों में प्रतिभाशाली हैं, लेकिन अभ्यास स्थल की कमी के कारण वे अभ्यास नहीं कर पाते थे। यह नोएडा का पहला सरकारी स्कूल है, जहां इस प्रकार की सुविधाएं छात्रों के लिए शुरू की गई हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img