उत्तर प्रदेश : स्टंट का वीडियो आया समाने, दिव्यांग ने गढ़ गंगा नदी में नाव पर किया खतरनाक स्टंट

Hapur News : हापुड़ में स्टंटबाजों की वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि पुलिस ऐसे लोगो पर कार्रवाई कर रही है, मगर स्टंट करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब एक दिव्यांग ने बृजघाट गंगा नदी के बीच नाव की छत पर चढ़कर डिप्स लगाने का खुला चैलेंज दिया है।
वीडियो में दिव्यांग युवक बोलता हुआ नजर आ रहा है कि 1.90 लाख के चैलेंज के लिए ये स्टंट किया गया है। इसके बाद इस खतरनाक स्टंट किया और उसको मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जहां चैलेंज का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, दो युवकों पर रील बनाने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि वह लोगों को खुला चैलेंज दे रहे हैं। एक दिव्यांग गंगा के किनारे पहुंचा जहां उसने लोगों को एक लाख 90 हजार रुपए का चैलेंज दिया और उसके बाद वह नाव की छत पर सवार होकर डिप्स लगाने लगा।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है।युवक कहां के और कौन है इस मामले की जांच कराई जा रही है।





