उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में एसएसपी ने कार्यक्रम कर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक – सड़क पर चलना संभल -संभल कर

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। यातायात माह के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में चलना संभल-संभल के हुए कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा की जीवन बहुमूल्य है। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। दुपहिया वाहन चलाने से पहले हेलमेट पहन ले। एसपी ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया। उन्होंने सड़क संकेतों का पालन करने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।

छात्रों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज रफ्तार और स्टंटबाजी से होने वाले जोखिमों के बारे में भी बताया गया। उन्हें सड़क पर अनुशासन और सावधानी बरतने के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर छात्रों ने नाटकों की प्रस्तुति के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img